7th Pay Commission: दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
SSC ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर की खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. SSC CAPF SI Recruitment 2020 : आप युवा हैं, आपमें चुनौतीपूर्ण काम करने का उत्साह है और सरकारी नौकरी (Government Jobs) में रहते हुए देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) की खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई है. अगर आप सिक्योरिटी सर्विस में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो 16 जुलाई से पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in जाकर आवेदन कर दें. खास बात ये हैं कि इन पदों पर चुने गए कैंडिडेट्स को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक वेतन दिया जाएगा. एसएससी ने कई विभागों में सब इंस्पेक्टर के 1564 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. 1564 पद खाली एसएससी की इस भर्ती में 1564 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों में और इजाफा हो सकता ...