7th Pay Commission: दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
SSC ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर की खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

SSC CAPF SI Recruitment 2020 : आप युवा हैं, आपमें चुनौतीपूर्ण काम करने का उत्साह है और सरकारी नौकरी (Government Jobs) में रहते हुए देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) की खाली पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई है.
अगर आप सिक्योरिटी सर्विस में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो 16 जुलाई से पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in जाकर आवेदन कर दें. खास बात ये हैं कि इन पदों पर चुने गए कैंडिडेट्स को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के मुताबिक वेतन दिया जाएगा.
एसएससी ने कई विभागों में सब इंस्पेक्टर के 1564 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
1564 पद खाली
एसएससी की इस भर्ती में 1564 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों में और इजाफा हो सकता है. इन 1564 पदों में से 169 पद दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के हैं. इनमें से 91 पोस्ट पुरुष और 78 पोस्ट महिलाओं के लिए रिजर्व हैं.
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 1395 पदों के लिए एप्लीकेशन मांगी हैं. इनमें 1342 पोस्ट पुरुषों के लिए और 53 पोस्ट महिलाओं के लिए रिजर्व हैं.
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सभी केंद्रीय सुरक्षा बल जैसे- सीआरपीएफ (CRPF), बीएसएफ (BSF), आईटीबीपी (ITBP), सीआईएसएफ (CISF) और एसएसबी (SSB) आते हैं.
सब इंस्पेक्टर की सबसे ज्यादा 1072 पोस्ट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में हैं. इनमें 244 पोस्ट बीएसएफ में, आईटीबीपी में 43, सीआईएसएफ में 20 और एसएसबी में 16 पोस्ट के लिए एप्लीकेशन मांगी गई हैं.
ऑनलाइन एग्जाम
एसएससी (SSC) ने इन पोस्ट पर सलेक्शन के लिए पहला एग्जाम 29 सितंबर से 5 अक्तूबर कराने कराने का फैसला किया है. इसके लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा यानी ऑनलाइन एग्जाम कराए जाएंगे.
ऑनलाइन एग्जाम (Online Exam) के बाद शारीरिक दक्षता एग्जाम कराया जाएगा. शारीरिक दक्षता एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को दूसरे पेपर की परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.दूसरा एग्जाम अगले साल एक मार्च, 2021 को होगा.
पहले एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कांप्रिहेंशन के 50-50 सवाल पूछे जाएंगे. दूसरे एग्जाम में 200 नंबर के 200 प्रश्न इंग्लिश लैग्वेज एंड कांप्रिहेंशन से संबंधित होंगे.
Note -- Pls share
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें