क्या आप बता सकते हो फैक्ट्रियों की छत पर गोल-गोल घूमने वाली चीज क्या है और वह किस काम आती है?
आपने अक्सर फैक्ट्रियों की छत छत पर गोल-गोल घूमती हुई एक चीज दिखाई दी होगी आपके दिमाग में यह सवाल
जरूर उठा होगा कि आखिर यह क्या है और यह किस काम आता है तो चलिए आज इसके बारे में पूरा विस्तार से बताता हूं
इन्हें रूफ एक्सट्रैक्टर कहते हैं इनका काम फैक्ट्री की गर्म हवाओं को बाहर निकालना होता है।औद्योगिक गतिविधि गर्मी उत्पन्न करती है और गर्म हवा हल्की होकर ऊपर की तरफ बढ़ती है और रूफ एक्सट्रेक्टर इन्हें बाहर निकालने में मदद करता है ।
यह दो प्रकार के होते हैं:
1.नेचुरल ड्राफ्ट टाइप-
यह कारखाने से गर्म हवा या प्रदूषित हवा को बाहर निकालता है
2.फोर्सड ड्राफ्ट टाइप-
इनमें मैकेनिकल ब्लोअर या ब्लास्टर फिट किया जाते हैं जो वातावरण से ताजी हवा को अंदर खींचते हैं और अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालते हैं।सर्दियों में आद्रता ऊपरी दीवारों तक बढ़ सकती है और छत से नीचे की ओर शिथिंग का कारण बन सकती है यदि तापमान और गिरता है तो ठंड और बढ़ जाती है,और फर्श पर पानी गिर सकता है।किसी भी मामले में यह सुविधाजनक है यह वेंटिलेटर इस मामले में अटारी से इन जलवाष्प को हटाने में मदद करते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें