जब आप के पास ढेर सारा पैसा न तो पैसा निवेश करने करने का सबसे अच्छा तरीका है ?

क्या आपको निवेश के बारे में वॉरेन बफेट का 'नियम नम्बर 1' पता है?

" नियम नंबर 1: अपने पैसे को कभी गँवाएं नहीं।

नियम नंबर 2: नियम नंबर 1 को कभी भूलें नहीं।

मैं अपने पिता से सीखे हुए एक सबक को कभी नहीं भूलूंगा, "बेटे, तुम चाहे जितनी भौतिक सम्पदा जुटा लो, उसके खोने की सम्भावनाएं हमेशा बनी रहती हैं।"

"मैं समझा नहीं, पिताजी?"

"तुम्हारे परदादा के पास एक बढ़िया बड़ा खेत था। वह खेत उनके लिए सब कुछ था। एक दिन, कुछ सनकी भ्रष्ट अधिकारी आए और उन्होंने वह खेत उनसे छीन लिया। दादा जी ने उसे गंवा दिया।"

"क्या फिर खेत उन्हें वापस मिल पाया?" मैंने पूछा।

"नहीं, असल में, तुम एक और कहानी सुनो, मेरे पिता यानि तुम्हारे दादा जी के बारे में। उन्हें अपना बिजनेस मजदूर संघ के कुछ प्रभावशाली नेताओं के कारण खोना पड़ा था। वे एक दिन तीन बसें लेकर आए, और उनके सारे मजदूरों को ले गए।"

"कैसे? वे उन्हें कहाँ ले गए? ”मैंने जिज्ञासा से पूछा।

“मजदूर लौट आए थे, लेकिन उन्हें संघ के उन नेताओं की अनुचित मांगों को जबर्दस्ती मानना पड़ रहा था। तुम्हारे दादा का बिजनेस पहले जैसा कभी नहीं हो पाया। आखिरकार वह मुनाफ़ेवाला बिजनेस उन्हें छोड़ना पड़ा। उन्होंने उसे गंवा दिया।

मुझे इन कहानियों पर यकीन नहीं हुआ, "क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है?" मैंने पूछा।

"हाँ। तब तुम छोटे थे। हमारे पास काफी सम्पत्ति थी। एक दिन कुछ लोगो ने हमारी जमीन पर सड़क बनाने का फैसला किया ताकि वे अपनी जमीन तक पहुंच सकें - तुम्हें नहीं लगता यह अजीब था?"

“बिना परमिट के?”

“हां, बिना परमिट ! हमें वो जमीन खोनी पड़ी, और साथ ही इस कानूनी लड़ाई में हमारा काफी पैसा भी बर्बाद हो गया।

इन बातों से सबक यही मिलता है -

भौतिक संपत्ति कभी भी खो सकती है लेकिन ज्ञान को तुमसे कोई नहीं छीन सकता है।

अपने ज्ञान में निवेश करना सबसे सुरक्षित निवेश है, जिसे तुम कभी भी कर सकते हो। "


प्रश्न था- जब आपके पास बहुत सारा पैसा न हो तो पैसा निवेश करने का सबसे अच्छा तरीका क्या होता है ?

“ज्ञान (शिक्षा या किसी तरह के कौशल विकास) में किया गया निवेश हमेशा सबसे अच्छा ब्याज देता है।" - बेंजामिन फ्रैंकलिन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जाने कौन है कोळी समाज और उनका योगदान

Sarkari Naukri: CRPF में निकली सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और कॉन्स्टेबल पद पर वैकेंसी, 20 जुलाई से करें अप्लाई

जाने कैसे २०००० में शुरू कर सकते है अपना बिज़नेस, आओ मिलकर सीखे