सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Swadeshi Business Ideas: इन 2 स्वदेशी बिज़नेस को शुरू करके देश और स्वयं को बनाएं आत्मनिर्भर, होगी लाखों रुपए की कमाई !


The Blog
Rural Industry

Swadeshi Business Ideas: इन 2 स्वदेशी बिज़नेस को शुरू करके देश और स्वयं को बनाएं आत्मनिर्भर, होगी लाखों रुपए की कमाई !

07 July, 2020 1:23 PM IST By: कंचन मौर्य
Swadeshi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि कोविड-19 संकट के चलते देश और विदेश से होने वाला आयात-निर्यात कम हो गया है. इस कारण कई विदेशी उत्पादों की कमी आई है. इस स्थिति को देखते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. बता दें कि अब अधिकतर लोग स्वदेशी उत्पादों की ओर रूख भी कर रहे हैं. अगर आप भी इस वक्त किसी नए बिजनेस की तालाश कर रहे हैं, तो क्यों न अपने ही देश में रहकर स्वदेशी बिजनेस शुरू किया जाए. इससे आप और देश, दोनों ही आत्मनिर्भर बन पाएंगे. अगर आप भी स्वदेशी बिजनेस करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए इस लेख में 2 स्वदेशी बिजनेस के आइडिया(Swadeshi Business Ideas) बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं.

क्या है स्वदेशी बिजनेस (What is Swadeshi Business)

जब अपने ही देश में किसी उत्पाद की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है. यानी जिस उत्पाद को अपने देश में भी बनाया और बेचा जाए,  तो उसे स्वदेशी बिजनेस की श्रेणी में रखा जाता है. आज के समय में देश की कई कंपनियां स्वेदशी उत्पादों का निर्माण कर रही हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफ़ा भी मिल रहा है. अगर आप भी स्वदेशी उत्पाद बनाना का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा, क्योंकि इस समय देश में स्वदेशी उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है.

ये हैं स्वदेशी बिज़नेस के विकल्प (Swadeshi business ideas)

  • स्वदेशी टूथपेस्ट

  • फ्रूट जैम और जूस

  • स्वदेशी टूथपेस्ट बनाने का बिजनेस (Indigenous toothpaste making business)

  • अगर आपको जड़ी-बूटियों की अच्छी समझ है, तो आप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की मदद से स्वेदशी टूथपेस्ट का निर्माण कर सकते हैं. आजकल लोग आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बने टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी ज्यादा कर रहे हैं. इस कारण बाजार में भी इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. ऐसे में यह बिजनेस आपको लाखों रुपए की कमाई दे सकता है. देश में कई स्वदेशी कंपनियां हैं, जो कि टूथपेस्ट बनाने का काम करती हैं. जैसे पतंजलि, डाबर, विक्को, विको बज्रादंती आदि. बता दें कि इन कंपनियों ने अपने देश में रहकर ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस तरह आप भी स्वदेशी टूथपेस्ट बनाने की एक बड़ी कंपनी खोल सकते हैं, जो कि आपको हर महीने लाखों की कमाई देगी.
  • फ्रूट जैम और जूस बनाने का बिजनेस (Fruit jam and juice making business)

  • इस स्वदेशी बिजनेस में आपको फलों से कई तरह के जैम और जूस बनाने होंगे. इस बिजनेस से देश की कई कंपनियां अच्छा पैसा कमा रही हैं. जैसे पतंजलि, इंडाना, प्रिय, रसना, फ्रूटी आदि. इस तरह आप भी जैम, जूस, और कोल्डड्रिंक बनाकर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं. बता दें कि इस बिजनेस से बहुत आसानी से लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जाने कौन है कोळी समाज और उनका योगदान

Sarkari Naukri: CRPF में निकली सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और कॉन्स्टेबल पद पर वैकेंसी, 20 जुलाई से करें अप्लाई

जाने कैसे २०००० में शुरू कर सकते है अपना बिज़नेस, आओ मिलकर सीखे