जाने कैसे २०००० में शुरू कर सकते है अपना बिज़नेस, आओ मिलकर सीखे

एक लाख रुपये आज के समय व्यापार करने के लिए कम नहीं हैं ,पर आप की शर्त है की आपको उसी से40 हजार महीने में कमाना भी है , किसी भी बन्दे से पूंछोगे तो सिर्फ हंस देगा ।

पर आप परेशान न हो, इसके लिए आपको तलाश करना पड़ेगा ,गांव के 14 साल के बच्चे जिनके माता पिता ग़रीब हों और वो बच्चें कई भाई बहन हों। इस तरह के 10 बच्चे गांव से शहर लिए ,उन सबको एक बड़े कमरे में अपने पास रखें ,,सबको 500 रुपये के एक एक मोबाइल सेट दें ,सभी मोबाइल सेट में कॉर्पोरेट सिम डालें एक कंपनी के।

इन दस बच्चों को आप चाय बनाना , पोहा बनाना ,ब्रेड पाव बनाना सिखाएं गूगल से देखकर कुछ डिफरेंट टाइप की चाय ,इलायची ,तुलसी ,नीबू ,लेमसा चॉकलेटी चाय, गुरुकुल कांगड़ी चाय,आदि आदि सिखाएं ,सभी चाय के अलग अलग रेट बोर्ड बनवाएं,अपने टी स्टाल का एक ब्रांड नाम दें , जो दस ठेलों में समान होगी ,ठेले किराये में लो ,उसमे कैनोपी समान लगाओ ,हर लड़के को ग्राहक से बात करने के अंदाज , की समान ट्रेनिंग दें। हर ठेले में आपके चाय की दुकान का बड़ा सा लबेल होना चाहिए । इन सब क्रियाकलाप में आपके करीब 50 हजार रुपये खर्च हो जाएंगे। फिलहाल शुरुआत में आपको सिर्फ 9 जगह ही ठेले लगवाना होगा।

Tea Shop In India Pictures | Download Free Images on Unsplashइन सभी के चाय के ठेले किसी बड़े शहर में अस्पतालों ,रेलवे स्टेशनों ,बस स्टेशन , मनोरंजक पार्क, मुख्य चौराहों ,ज़ू आदि के बाहर या सिनेमाघरों के बाहर लगवाएं।

आपका अपना काम होगा एक पुरानी मोपेड लीजिये ,जो आपको 6 हजार रुपये में मिल जाएगी। इस मोपेड से आप हर ठेले वाले के पास एक बार समान कम होने पर जा सकतें है।नहीं तो सिर्फ कॉर्पोरेट फोन से आपस मे सम्पर्क रखें । आपका काम होगा अपने चाय के दुकानों की विशेषताएं पम्पलेट में छपवाकर लोगों को दे जो उस क्षेत्र के आसपास के लोग हों या अस्पताल में भर्ती हों।

इन सब कार्य मे आपको सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक हर ठेला से एक हज़ार रुपये प्रति दिन मिलेगा। इसमे इसमें आपको प्रतिदिन औसत 6 हजार रुपये मिलेंगे।यानी महीने के एक लाख अस्सी हजार।इसमे से आप 5 हजार उस कमरे का भाड़ा देंगे जिसमे आपके एम्प्लॉय रहते हैं , 10 हजार रुपये उनके खाने के लगेंगे , हर लड़के की 4500 महीने की सैलरी जो दस लड़को में 45 हज़ार होगी। आपके दिन भर घूमने के लिए पेट्रोल भी दो हज़ार का लगेगा। अन्य कच्चे माल और विज्ञापन में आपका अधिकतम 40 हजार खर्च आएगा। यानी सब मिलाकर एक लाख दस हज़ार खर्च होगा । और बचेगा करीब 60 से 70 हज़ार के बीच।इसमे आप 20 हज़ार आपात काल और व्यापार बृद्धि के लिए बचाएंगे तब आपके पास बचेगा हर महीना चालीस हजार।

मैंने आपको एक काल्पनिक तस्वीर पेश की है जो इतने पैसे में अधिकतम पैसा आपके प्रबंधन,मार्केटिंग, और जनसंपर्क से आ सकेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जाने कौन है कोळी समाज और उनका योगदान

Sarkari Naukri: CRPF में निकली सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और कॉन्स्टेबल पद पर वैकेंसी, 20 जुलाई से करें अप्लाई