कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें: गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की होगी जांच, MHA ने बनाई कमेटी
एमएचए राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पीएमएलए, आयकर अधिनियम, एफसीआरए आदि के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की जांच में समन्वय के लिए अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन करता है।'
BJP का कांग्रेस पर आरोप
बीजेपी ने कांग्रेस समर्थित आरजीएफ (RGF) को साल 2006-07 में भारत में चीनी दूतावास से 90 लाख रुपये दान में मिलने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यूपीए (UPA) कार्यकाल के दौरान 'प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिया गया था। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ट्रस्ट की चेयरपर्सन हैं। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम और प्रियंका गांधी वाड्रा ट्रस्टी के रूप में काम करते हैं।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोप पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए जेपी नड्डा पर हमला बोला था। चिदंबरम ने माना कि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से कांग्रेस पार्टी के समर्थन वाले राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसे डायवर्ट किए कए हैं। चिदंबरम ने कहा कि साल 2005 में पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से आरजीएफ (RGF) को 20 लाख रुपये मिले थे जो अंडमान और निकोबार में सुनामी राहत कार्य के लिए थे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर 'आधा सच' बोलने का आरोप लगाया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें