आत्मनिर्भर भारत
आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता
चर्चा में क्यों:
समस्या का कारण:--
अब हम बात करते है की इतने बड़े भारत में
निर्भरता की समस्या क्यों है? ये समस्या कँहा से जन्म लेती है ? और अब तक इस ओर किसी
का ध्यान क्यों नहीं गया ? मेरे अनुसार इस समस्या के अनेक कारण हो सकते है जिनमे प्रमुख
निम्न है –
१-पहला सबसे प्रमुख कारण है हमारी एजुकेशन ! हमारी एजुकेशन मैकाले की पद्धति पर आधारित है ! क्या अपने कभी सोचा है की जब एक युवा ग्रेजुएशन करके निकलता है तो उसके पास एक मार्कशीट के अलावा और क्या होता है ? क्या उसके पास ऐसा कुछ हुनर होता है जो वह स्वँय का व्यवसाय खोल सके ? नहीं? अगर उस मार्कशीट के दम पर कोई प्राइवेट या सरकारी रोजगार मिल गया तो ठीक नहीं तो वह बेरोज़गार ही रहता है!
२- दूसरा अहम् कारण है परिवार ! अब आप सोचोगे की परिवार कैसे एक कारण हो सकता है? लेकिन आज सच है आपके एजुकेशन रोज़गार पर परिवार की मानसिकता उसके पर्यावरण का बहुत प्रभाव पड़ता है ! मानलो एक परिवार है जंहा सब नोकरी करते है तो वंहा के युवा का ध्यान भी नौकरी पर ही होगा और अगर वह परिवार व्यवसाय करता है तो उस परिवार का युवा नौकरी की अपेछा व्यवसाय पर ध्यान लगाएगा!
३- तीसरा प्रमुख कारण उस देश की सरकार की योजनाए ! युवाओ को उस देश में रोजगार से जुडी कितनी सुविधाएं मिलती है ! लेकिन भारत में ज्यादातर योजनाए भ्र्स्टाचार की भेंट चढ़ जाती है और जरूरत मंद तक योजनाओ का लाभ नहीं पंहुच पाता है !
४- चौथा प्रमुख कारण है उस युवा की इच्छा शक्ति और रिस्क लेने की छमता ! अगर युवा के पास उपर्युक्त तीनो सुविधाएं है ओर वह इच्छा शक्ति नहीं रखता है तो वह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर नहीं हो सकता !
५- आत्मविश्वास यह पांचवा कारण सबसे प्रमुख है अगर आपको विश्वास है की आप कर सकते हो तो आपको आत्मनिर्भर होने से कोई नहीं रोक सकता !
समाधान
अब हम बात करते है की इस निर्भरता की समस्या से हम कैसे बचे ? इसके प्रमुख समाधान निम्न है
१- जो युवा इनटरमीडिएट कर चुके है या कर रहे है वो अपना टारगेट अभी से तय करे उन्हें स्वरोजगार करना है या नौकरी ? नौकरी करनी है तो किस फील्ड में करनी है ? और अगर व्यवसाय करना है तो क्या करना है ? इसके लिए आप अपने फैमली मेंबर्स , गुरुजन , अच्छे दोस्तों से मार्गदर्शन ले सकते है!
२-दूसरा समाधान यह है की युवा अपनी एजुकेशन के साथ साथ कुछ ऐसे कोर्सेज ज्वाइन कर सकते है जो आपको एक ऐसा हुनर प्रदान करे ताकि आप आत्मनिर्भर बन सके जैसे बार्बर, कारपेंटर, मैकेनिकल , सिलाई , सेल्स एंड मार्केटिंग, टीचिंग इत्यादि ! अगर जो युवा कोर्स ज्वाइन करने में असफल है तो वह लोकल मार्किट में कोई भी कार्य ज्वाइन कर सकते है सिखने के पर्पज से ! वैसे ये संस्कृति में हमारे गुरुकुलों में हुआ करती थी जंहा एजुकेशन के साथ साथ स्वरोजगार भी सिखाते थे ताकि गुरुकुल से निकल कर युवा अपना रोजगार खोल सके !
निष्कर्ष:
आज
ग्लोबल परिद्र्श्य को देख कर यही लगता है की
युवाओ का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरुरी
है जिसके लिए उन्हें खुद शरुआत करनी होगी युवाओ को खुद आगे आकार पहल करनी होगी
!जब युवा आत्मनिर्भर होगा तभी देश भी आत्मनिर्भर बनेगा !
यंहा मैंने कुछ business आईडिया शेयर किये है जो आपके काम आ सकते है जिनमे आपको काम इन्वेस्टमेंट करना होगा और आपका पक्का
रोज़गार मिल जायेगा बस धैर्य और थोड़ा हार्डवर्क करना होगा
Coaching
Center
Apps based car driving
Computer Repairing & Maintenance
Content Writing
Designer Saree Making
Home-based Catering
Home-based Gift Item Selling
Home-based Tutoring
Online Tutoring
Photo Framing
Pickles
Making
Scented Candle Making
Selling On Marketplaces
Smartphone
Repairing
Sweets
& Confectionery Making
Travel
Agency
Videography
Vegetables
shop
Food
mobile van
Hair
and beauty shop

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें